मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ई रिक्शा चोरी करने वाले 2 चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार,5 ई रिक्शा, पार्ट्स, 40 बैटरी नगदी बरामद

January 28, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली : सुभाषनगर पुलिस ने ई रिक्शा चोरी करने वाले 2 चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से 5 ई-रिक्शा, 40 बैटरी, 6 टायर, 5 रिम, 2 स्टेपनी, 2 मोबाइल ,1,200 रुपए नगद और एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। रेलवे जंक्शन इलाके से बीते दिनों से काफी ई-रिक्शा चोरी होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। थाना सुभाषनगर पुलिस को सूचना मिली कि मिलक में बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय के अंदर ई-रिक्शा चोर ई रिक्शा को चोरी करके तथा उनके स्पेयर पार्ट्स को बाउंड्री वॉल के अंदर रख देते है। फिलहाल रिक्शा चोरी करके बीडीए गेट की तरफ से उसी बाउंड्रीवॉल के अंदर जा रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

थाना सुभाषनगर पुलिस ने सूचना पाकर बीडीए को जाने वाले रास्ते में चेकिंग करना शुरू कर दिया ,पुलिस को 2 लोग ई-रिक्शा से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों लोग भागने लगे, पुलिस ने ललकार कर रोकने का प्रयास किया ,तो उन पर फायरिंग करना शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में महेश के गोली लग गई। घायल व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगी और उसके हाथ में 315 बोर का तमंचा था जिसकी नाल में 315 बोर का कारतूस फंसा हुआ था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम महेशचंद्र पुत्र देवीदास निवासी मोहल्ला सुभाष बाटिका बिहारीपुर थाना कोतवाली बरेली बताया। वहीं पुलिस ने दूसरे व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया जिसने अपना नाम रजत बाबा पुत्र स्व.नन्हेबाबू कश्यप निवासी बिहारीपुर थाना कोतवाली बरेली बताया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 5 ई रिक्शा,40 बैटरा व 6 टायर, 5 रिम, 2 स्टैपनी, 2 अदद मोबाईल ,1200 रुपए नगद व एक अदद तमंचा 315 बोर व नाल में फंसा खोखा कारतूस व एक खोखा कारतूस व 2 कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए महेशचंद्र पर 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज है जबकि दूसरे अभियुक्त रजत बाबू पर पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना सुभाष नगर पुलिस दोनों चोरों को न्यायालय के समक्ष पेश करने जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights