मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दरोगा के बेटे ने की विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री की पिटाई, आंख में आई गंभीर चोट

January 26, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । तेज रफ्तार बाइक सवार दरोगा के बेटे ने की विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश मंत्री स्कूटी सवार कार्यकर्ता को टक्कर मार दी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत थाना कोतवाली में की। थाना कोतवाली में पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक थाना बारादरी के फालतू गंज शाहमतगंज निवासी मुकेश पुत्र रामकिशन नें बताया वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर जंक्शन की ओर जा रहे थे। चौकी चौराहे पर तेज रफ्तार आते बाइक सवार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वों टक्कर लगने से सड़क पर गिरे। आरोप हैं बाइक सवार युवक से जब उन्होंने इसका विरोध किया तों बाइक सवार युवक दारोगा के बेटा ने उनके साथ मारपीट की। युवक नें धौस जमाते हुए कहा गलती तुम्हारी हैं और मुझसे बदतमीजी कर रहे हो। अभी सारी अकड़ निकाल दूंगा मैं दरोगा का बेटा हूं। भाजपा कार्यकर्ता का आरोप है चौकी चौराहे पर पुलिस मूक दर्शक बनी देखती रही और आरोपी युवक उनके साथ मारपीट करता रहा। युवक ने उनकी आंख पर चाबी से हमला किया इसके अलावा उनके कान पर भी चोट आई है। स्थानीय पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। वही भाजपा कार्यकर्ता का आरोप है दरोगा के बेटे उदय प्रताप सिंह ने उनके साथ मारपीट की इस दौरान उनकी सोने की चेन भी टूटकर गिर गईं। वहीं उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। वही घायल भाजपा कार्यकर्ता की सूचना मिलने पर मौके पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में पहुंच गए थे। पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया नें कहा मुकेश भाजपा कार्यकर्ता के साथ-साथ जमीनी स्तर के लोगों से भी जुड़े हैं वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते चले आ रहे हैं। इसके अलावा वों विश्व हिंदू महासंघ में मंत्री हैं इनके साथ घटना हुई है जिसमें इनको चोटे भी आई है पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस से हम न्याय की उम्मीद करते हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर अमित पांडेय एक बाइक सवार ने स्कूटी सवार भाजपा कार्यकर्ताओं को टक्कर मारी है पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता का मेडिकल परीक्षण कराया है। भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस को तहरीर दी। आगे कार्रवाई की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights