बरेली । थाना भुता क्षेत्र के गांव कीरत पुर निवासी 57 वर्षीय नत्थूलाल पुत्र खरकसेन साथ में गांव कीरत पुर के ही रहने वाले 56 वर्षीय मोहनलाल पुत्र छोटेलाल दोनों मोटरसाइकिल से पीलीभीत काम से गए थे। बीती शाम पीलीभीत से वापस आते समय रास्ता में नवाबगंज क्षेत्र के गांव दरगईया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें नत्थूलाल और मोहनलाल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को नवाबगंज के सीएचसी में भर्ती कराया हालत गंभीर होने के कारण नत्थू लाल को बरेली के जिला अस्पताल को रेफर दिया नत्थूलाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने नत्थूलाल को मृत घोषित कर दिया मोहनलाल का इलाज अस्पताल में चल रहा है मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया नत्थूलाल की पत्नी कुसुम देवी और दो लड़का और दो लड़की है सभी का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।