निलंबित लेखपाल की मदद से जमीन का 8 बार किया बैनामा, फर्जी बैनामा कर कब्जा करने वाली महिला गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-01-25 at 16.40.51
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । एक निलंबित लेखपाल की मदद से जालसाजी करके जमीन का फर्जी बैनामा कर उस पर कब्जा करने वाली एक महिला को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजा। पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव गोछ निवासी महेंद्र नाथ की पत्नी रेनू को पुलिस ने आज बारादरी थाना क्षेत्र के आकाश पुरम निवासी मोहम्मद इलियास पुत्र महबूब हसन की जमीन पर कब्जा करने एक जमीन को 37, 37 लाख में 8 बार बेचने बाली महिला को गिरफ्तार कर लिया मोहम्मद इलियास ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि निलंबित लेखपाल सावन कुमार जायसवाल ने अपने साथी अमित कुमार, चंदन खा, अंकित त्रिपाठी के साथ मिलकर एक महिला को खड़ा करके उसकी जमीन का फर्जी बनाना कर दिया और रातों-रात उस जमीन पर 25 अक्टूबर को कब्जा कर लिया जबकि इस जमीन पर उसने बीडीए का अप्रूवल, जीएसटी रजिस्ट्रेशन, विद्युत कनेक्शन भी ले रखा है मोहम्मद इलियास की शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच के बाद रेनू को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के बाद रेनू ने बताया उसके पहले पति नवाबगंज थाने के गांव कुंद्रा कोठी निवासी इंद्रनाथ की मौत के बाद उसने जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव गोथ निवासी महेंद्रनाथ से दूसरा विवाह कर लिया पहले पति की बहन के लड़के सूरज उर्फ दीपक ने उसे 10 अक्टूबर को फोन करके अपने पास बुलाया और अमित सिंह तिलकधारी, सावन कुमार जायसवाल और वकील भारत से मुलाकात कराई जिन्होंने उसे बताया कि उसकी तुम्हारी पैतृक संपत्ति इस गांव में है और उसका छोटे-छोटे वर्ग गज में बैनामा करना है जिसकी पूरी रकम तुम्हें दी जाएगी इसके चलते उसका इन लोगों से मिलना जुलना जारी रहा और एक दिन उन्होंने नवाबगंज के मोहल्ला वसी नगर स्थित नवाब मियां की मस्जिद के पास बाली जमीन को उसका बताते हुए कई कागज तैयार कराए और कहा कि वह इसी स्थान पर अपना आवास बता दे उनके कहने में आकर उसने कई प्रपत्रों पर हस्ताक्षर किए जिस जमीन के कागजात पर उसने हस्ताक्षर किए वह उसकी थी ही नहीं इसी के चलते पुलिस ने उसे फर्जी बैनामा करने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights