बाल विकास परियोजना का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

Screenshot 2025-01-21 201220
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आजमगढ़ । जानकारी मुताबिक आजमगढ़ जिले में एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को वरिष्ठ लिपिक को 5000 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया । क्षेत्र के नाटी गांव निवासी रामेश्वर की पत्नी सुषमा पवई ब्लाक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र नाटी में कार्यकर्ता हैं। उन्हें हर साल प्रोत्साहन राशि मिलती है। पिछले दो साल से लिपिक रामफेर पांडेय द्वारा राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए राशन पुष्टाहार प्रोत्साहन राशि नहीं दिया जा रहा था। सुषमा ने जब प्रोत्साहन राशि की मांग की तो किस्त जारी करने के लिए लिपिक रामफेर पांडेय ने पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी। सुषमा ने इसकी जानकारी अपने पति रामेश्वर को दी। रामेश्वर ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। टीम ने मामले की जांच कर छापेमारी की योजना बनाई। टीम ने मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे सुषमा को कलर लगा पांच हजार रुपये वरिष्ठ लिपिक को कार्यालय में देने को भेजा। जैसे ही लिपिक रामफेर ने पांच हजार की रिश्वत ली तो उसे टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। यह रिश्वत आंगनबाड़ी कार्यकत्री को अगली प्रोत्साहन राशि की किस्त भेजने के लिए मांगी गई थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights