मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

धोखाधड़ी कर कार को हड़प लेने का लगाया आरोप।

January 1, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । एसएसपी ऑफिस पहुंचे व्यक्ति ने बताया कि वह विधि व्यवसाय करता है और उसकी जान पहचान के व्यक्ति ने जोकि ड्राइवर है अपनी कार बेचने के नाम पर रुपए लेकर धोखाधड़ी की और कार को उसके नाम नहीं कराया। अब कार को वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहा है।
बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड प्रगति नगर के रहने वाले और रवि कुशवाहा ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपने परिचित गंगासरन पुत्र मोहनलाल निवासी ललिता देवी मंदिर के निकट नेकपुर थाना सुभाषनगर के खिलाफ प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 1 अप्रैल 2024 को गंगासरन ने अपनी कार को 8 लाख रुपए में बेचने का सौदा करके उससे पैसे ले लिए। चूंकि वह कार किस्तों पर थी तो गंगासरन ने कहा कि वह किस्त अदा करने के बाद एनोसी प्राप्त कर कार को उसके नाम ट्रांसफर कर देगा ,परंतु नहीं कराई। रवि कुशवाहा का कहना है कि उसके बाद गंगासरन ने अपनी दूसरी स्विफ्ट डिजायर कार बेचने की बात कही और 8 लाख रुपए लेकर उसे दूसरे के हाथ बेंच दिया। रवि कुशवाहा ने कहा कि उससे 8 लाख रुपए लेकर दी गई ,अर्टिगा कर भी धोखे से बुकिंग के बहाने ले गया और वापस नहीं की। अब कार वापस मांगने पर तरह-तरह की धमकी दे रहा है और झूठे मुकदमे में फसाने की बात कर रहा है । रवि कुशवाहा ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर गंगासरन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights