गलत तथ्यों पर लिखाया गया फायरिंग करने का मुकदमा, सिपाही मांग रहा 50हजार रिश्वत,निष्पक्ष जांच की मांग

WhatsApp Image 2024-12-31 at 16.21.46
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। बीते दिनों इज्जतनगर थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति का तमंचे से फायर करने का व एक व्यक्ति का राइफल से फायर करने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और मुकदमा पंजीकृत किया है। गिरधारीपुरा की ग्राम प्रधान और उनके पति का आरोप है कि उनको नाजायज परेशान किया जा रहा है। एक पुलिसकर्मी उनसे 50 हजार की मांग कर रहा है न देने पर तरह-तरह की धमकियां दे रहा है। वृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान और उसके पति ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


इज्जतनगर थानाक्षेत्र के गांव गिरधारीपुरा की ग्राम प्रधान कमलेश कुमारी और उसके पति सूरज सिंह आज पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास पहुंचे। दोनों का आरोप है कि इज्जतनगर थाने में तैनात सिपाही उनको हड़का रहा है और उनसे 50 हजार रुपए की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस का कहना है कि उनके बेटे का जन्मदिन था जबकि जिस तारीख की घटना बताई जा रही है उस तारीख को उनके बेटे का जन्मदिन था ही नहीं। उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र भी दिखाया। वहीं जिस स्कूल में इस समारोह का होना बताया जा रहा है वहां पर जाकर स्कूल के प्रिंसिपल से जानकारी लेने की बात भी कही। उनका कहना है कि यह वीडियो 8 साल पुराना है। उन्होंने बताया कि वीडियो में जो तमंचा दिख रहा है वह आनंद का है और आनंद ने ही अपनी जेब से निकाला है इसके सबूत उनके पास हैं तथा जो राइफल से फायरिंग करता हुआ व्यक्ति दिखाई दे रहा है वह एयर फोर्स निवासी राजन तिवारी का गार्ड है जोकि फरीदपुर का रहने वाला है। उनका कहना है कि उनके ऊपर लिखाया गया मुकदमा सरासर गलत है। इसकी जांच कर सबूत के आधार पर निस्तारण किया जाए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights