ससुराल से प्रताड़ित महिला ने खाया ब्लीचिंग पाउडर, जिला अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Image 2024-12-22 at 13.16.27
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । कोतवाली थाना क्षेत्र मोहल्ला आजम नगर की रहने बाली एक महिला ने पति से शादी की दावत में जाने को लेकर हुई कहासुनी में ब्लीचिंग पाउडर पी लिया । जब महिला की हालत बिगड़ी तो महिला के पति और मायके वालों ने उसे जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया। वही महिला के पिता नईम का कहना है कि उसका दामाद और उसके भाई , भाभी , माँ सहित उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते है और कार की मांग करते है। महिला के पिता नईम ने यह भी बताया कि उसने अपनी बेटी करीब 11 माह पहले आजम नगर के रहने वाले तारिक के साथ विवाह किया था , शादी के एक सप्ताह बाद से उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा साथ ही बीच बीच में थोड़ी सी कहासुनी में बेल्टों से बुरी तरह पीटता है। शुक्रवार की शाम को दोस्त की शादी की दावत में भाभी अन्य परिजनों के साथ जा रहा था पत्नी आफरीन ने कहा में भी चलूंगी इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई तारिक ने आफरीन की बेल्टों से पिटाई कर दी पिटाई के बाद गुस्सा में सुबह आफरीन ने ब्लीचिंग पाउडर खा लिया हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।पीड़ित के पिता नईम ने कहा कि वह अपने दामाद सहित अन्य ससुरालजनों पर मुकदमा दर्ज करायेगा ताकि आगे से वह कोई ऐसी हरकत ना करें। आज की घटना में तो उसकी बेटी की जान भी जा सकती थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights