मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 16 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ग्राम पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान पर लगाया घोटाला करने का आरोप

December 10, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ग्राम पंचायत तुरसा पट्टी वि क्षे फतेहगंज पश्चिम की ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी पैसे का दुरुपयोग एवं गबन करने का आरोप लगाते हुए ग्राम सदस्य तस्लीम अली खां, शमशाद, कल्लू खा, जफर अली , रिजवाना बेगम, बलवीर ने जिला अधिकारी बरेली से लिखित शिकायत की है। वार्ड 8 के ग्राम पंचायत सदस्य तस्लीम अली खान पुत्र शब्बीर अली ने बताया कि प्रधान द्वारा माजरा पट्टी में लेखपाल के घर से तेजराम के घर तक खरंजा मरम्मत कागजों में दिखाकर 19 मई 2022 डेढ़ लाख से ऊपर फर्जी भुगतान करवाया जिसका आज तक कोई कार्य नहीं हुआ है उत्तम मंसूरी के घर से शंकर लाल के घर तक मिटटी खरंजा निर्माण का फर्जी भुगतान, तुरसा में इलियास के घर से कब्रिस्तानों तक सीसी नाली निर्माण खड़ंजा उखाड़ कर पुरानी ईटों का गट्टा तोड़कर सीसी रोड के नीचे सूखी रोटी डालकर मात्र 2 इंच मोटाई में सीसी रोड डाल दी गई है जो उखड़ने लगी है और कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया। इसी तरह 12 निर्माण ऐसे हैं जिनको या तो किया ही नहीं गया या गलत तरह से किया गया है। जिला अधिकारी से शिकायत करते हुए उक्त 12 निर्माणों की जांच कर कार्यवाही की माँग की है। ज्ञापन देने वालों में तस्लीम खान सदस्य वार्ड 8 शमशाद सदस्य वार्ड 6, कल खान सदस्य वार्ड 9, जफर अली वार्ड 12, रिजवाना बेगम वार्ड 1, नसीर अहमद वार्ड 11, प्रवेश कुमारी वार्ड 13 बालवीर वार्ड 7, प्रीति वार्ड 10, आत्मा वार्ड 5 के सदस्य साथ उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights