सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर सोमवार को रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा

Screenshot 2024-12-08 175431
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कांग्रेस के प्रांतीय आव्हान पर कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह व शहर कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद की सयुक्त अध्यक्षता में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। जिसमें मुख्यवक्ता मुख्यातिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवाल मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यवक्ता प्रेमप्रकाश अग्रवाल ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष एव सांसद सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर 09 दिसंबर को जनपद में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा ।उन्होंने कहा हम सबकी प्रेरणाश्रोत विनम्र सहज और पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का भाव रखने वाली हमारी नेता सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर रक्त दान से अच्छा कोई दूसरा उपहार हम कांग्रेसजनों की ओर नहीं हो सकता। आज देश में जिस तरह विषाक्त माहौल वर्तमान भाजपा सरकार में बन गया है और दिन प्रतिदिन उसे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बढ़ाया जा रहा वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। बटोगे तो कटोगे की सियासत करने वाली भाजपा इस देश के संविधान की मूल भावना का अनादर करती है। यह लोग भारत के लोकतांत्रिक और सेक्युलर चरित्र को खत्म करना चाहते हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा हम कांग्रेस के लोग प्रतिबद्ध है भाजपा के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए। हम राजनैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक हर तरीके की लड़ाई लड़ेंगे इस देश के मूल चरित्र को बचाए रखने के लिए। ईश्वर ने सभी इंसानों को एक जैसा बनाया, उसने कोई भेद नहीं किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सभी के शरीर में एक जैसा रक्त बहता है और यह लाल रक्त हमें जातियों और धर्मों में बंटने से रोकता है और एक रखता है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कल दिनांक 09 दिसंबर 2024 को जिला व शहर कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में हमारी नेता सोनिया गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सभी जातियों और धर्मों के लोग एकजुट होकर रक्तदान करेंगे और इस नफरती भाजपा को बतायेंगे कि यह उनके बांटने से नहीं बटेगा एक था, एक है और एक रहेगा। इस अवसर पर संचालन पूर्व एआईसीसी सदस्य मुन्ना लाल सागर ने किया मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष आतिफ खान, गौरव सिंह राठौर, वीरेश तोमर, पीसीसी सदस्य राम रतन पटेल, जिला महासचिव इख्लास हुसैन, ब्लॉक दातागंज अध्यक्ष अज़हर हुसैन, नगर दातागंज अध्यक्ष क़य्यूम कादरी, जिला सचिव एजाज अली, श्याम सिंह, नगर अध्यक्ष सखानू जिला कांग्रेस कमेटी सचिव अनिल पाठक कासिम अंसारी दिनेश गौड़ आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights