मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 13 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम दौर में, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान: पीयूष गोयलमाइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक आउटेज से दुनियाभर में कामकाज ठप, आउटलुक ईमेल प्रभावित; मेल टाइमआउट बढ़ाकर 48 घंटे किया गयारामायण’ की 1000 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री, रणबीर कपूर की फिल्म की ऐतिहासिक सफलता पर टीवी की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने जताई खुशीजनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, स्व-गणना के प्रति किया जागरूकमतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों से बचने के लिए सक्रिय मोबाइल नम्बर दर्ज करेंबाकरगंज रोड पर पुलिया में बड़े गैप से हादसों का खतरा, शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत
Uttar Pradesh

किसानों को रोकने पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, कहा- उन पर आंसू गैस के गोले दागना निंदनीय

December 6, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोके जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कहा कि उनपर आंसू गैस के गोले दागना और उनको निंदनीय है। किसान सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखने और अपनी पीड़ा को व्यक्त करने के लिए दिल्ली आना चाहते हैं। उनपर आंसू गैस के गोले दागना और उन्हें तरह-तरह से रोकने का प्रयास करना निंदनीय है। सरकार को उनकी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि किसान सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखने और अपनी पीड़ा को व्यक्त करने के लिए दिल्ली आना चाहते हैं। उन पर आंसू गैस के गोले दागना और उन्हें तरह-तरह से रोकने का प्रयास करना निंदनीय है। सरकार को उनकी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। उन्होंने लिखा कि अन्नदाताओं की तकलीफ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज देश में हर घंटे एक किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। मोदी सरकार की घोर असंवेदनशीलता के कारण पहले किसान आंदोलन में 700 से अधिक किसानों की शहादत को भी देश नहीं भूला है। हम किसानों की पीड़ा को समझते हैं और उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। एमएसपी की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफ़ारिशों के अनुसार खेती की व्यापक लागत का 1.5 गुना एमएसपी, कर्ज माफी समेत तमाम मांगों पर सरकार को तुरंत अमल करना चाहिए। अंत में उन्होंने लिखा कि जब अन्नदाता खुशहाल होंगे तभी देश खुशहाल होगा।  पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान आज दिल्ली की तरफ कूच कर रहे थे। दोपहर एक बजे 101 मरजीवड़ों का जत्था दिल्ली के लिए आगे बढ़ा। किसानों ने बैरिकेडिंग और कंटीले तार हटा दिए लेकिन हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर पार नहीं करने दिया। कुछ किसान लोहे के जंगले पर चढ़े तो उन पर स्प्रे किया गया जिससे आंखों में जलन हो रही है। किसानों के अनुसार, स्प्रे मिर्ची वाला था। लगभग एक घंटे बाद पुलिस की तरफ से किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू किए गए। बैरिकेड पर लगी जाली हटाने पर पुलिस ने कार्रवाई की। किसानों को हरियाणा की तरफ से वापस जाने की अपील की जा रही थी। वहीं किसानों का कहना था कि हमें अपनी राजधानी में जाने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं है। हरियाणा की तरफ से करीब 26 से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़े गए। हरियाणा पुलिस की तरफ से प्लास्टिक की गोलियां भी चलाई गई। छह किसान जख्मी हुए हैं।  

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights