मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 10 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद, मुखबा गांव के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोलीबॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण: पार्ट 1’ का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहले सोमवार को मंडे टेस्ट में बनाया नया रिकॉर्ड और दुनिया भर में कमाई 663 करोड़ के पारमूसलाधार बारिश ने धोया हैमिल्टन वनडे: बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के फैसले का इंतजार बढ़ा2004 में पीएम पद छोड़ने पर सोनिया गांधी का नया खुलासा: भाजपा ने लगाया ‘व्हाइटवॉशिंग’ का आरोपशेख हसीना ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) के लिए दिया आवेदनदिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद ज़हरीली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर साधा निशाना
Uttar Pradesh

सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बाल कल्याण समिति व मिशन शक्ति अंब्रेला की बैठक

December 3, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कलेक्ट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की तृतीय त्रैमासिक बैठक तथा मिशन शक्ति अंब्रेला की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने मिशन शक्ति अंब्रेला स्कीम के तहत नई संबल व सामर्थ्य पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल कल्याण समिति का कोरम पूरा करने के लिए कहा था कि कोई भी निर्णय लंबित न रहे। उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड के संबंध में कहा कि दायरे से ज्यादा निस्तारण हो। उन्होंने मिशन शक्ति अंब्रेला योजना के तहत जनपद में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना सहित भारत सरकार सहित पोषित इस योजना का लाभ अधिक से अधिक किशोरियों व महिलाओं को उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत संबल व सामर्थ्य पर कार्य करते हुए महिलाओं को सशक्त व सामर्थ बनाना लक्ष्य होना चाहिए। बाल संरक्षण सम्बन्धित जागरुकता कार्यक्रम चलाये जाने के निर्देश दिये गये। समस्त बाल विकास परियोजनाधिकारीयों को ब्लाक बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित कर बैठक की सूचना उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान बताया गया कि पीएम केयर योजना के तहत तीन लाभार्थियों को लाभ दिया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के तहत 135 को लाभ दिया गयां। लेकिन जिनकी आयु योजना अनुसार पूर्ण हो गई है। उनको अब नहीं दिया जा रहा है, लेकिन शेष को लाभ दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य में 416 को लाभ दिया गया वहीं स्पॉन्सरशिप योजना जिसके तहत शहरी क्षेत्र में रुपए 96000 प्रति वर्ष तथा ग्रामीण क्षेत्र में रुपए 72000 प्रतिवर्ष परिवार की आई होनी चाहिए। पिता का देहांत हो गया हो। ऐसे बच्चों के लिए रुपए 4000 प्रति बच्चा सरकार धनराशि देती है ताकि इससे वह अपना भरण पोषण कर सकें व उनकी पढ़ाई भी जारी रहे। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 60 बच्चों को लाभ दिया गया है। बाल विवाह के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 19 बाल विवाह की सूचना प्राप्त हुयी थी जिस पर जिला बाल सरंक्षण इकाई बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से रोके गये है। जिसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर किया जा चुका है।
बैठक में मिशन वात्सल्य योनान्तर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई बाल कल्याण समिति किशोर न्याय बोर्ड मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड सामान्य स्पॉन्सरशिप बाल गृह बाल विवाह 1098 चाइल्ड लाइन पी0एम0केयर बाल तस्करी बाल श्रम उन्मूलन बाल भिक्षावृत्ति वार्षिक कार्ययोजना सेवा प्रदाता एजेन्सी पर निदेशक महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 लखनऊ के पत्र पर मिशन वात्सल्य योजनान्तगर्त योजनओं पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights