मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

धोखाधड़ी करके ले ली गाड़ियां वापस मांगने पर दे रहा है जान से मारने की धमकी

December 3, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली कार्यालय पहुंचकर धोखाधड़ी करके गाड़ियों को अच्छा किराया दिलाने के बहाने अपने कब्जे में ले लिया और अब अपनी मनमर्जी का किराया देता है, उसने जब गाड़ियों को वापस मंगा तो जान से मारने की धमकी दी और गाड़ी वापस देने से इनकार कर दिया। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के नेकपुर ललिता देवी मंदिर के निकट रहने वाले गंगासरन पुत्र मोहनलाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी जान पहचान बदायूं जिले के आवास विकास के रहने वाले रवि कुशवाहा पुत्र कैलाश से हो गई। उसकी पत्नी के नाम में एक बोलेरो गाड़ी थी जोकि भूमि अर्जन एवं पुनर्वासन प्राधिकरण कार्यालय में किराए पर चलती थी और वो ड्राइवर का काम करता है। रवि कुशवाहा ने कहा कि वह गाड़ी लोन पर दिला देगा और उसकी बैंक में अच्छी जान पहचान है वह उसकी गाड़ी को बैंक में लगवा देगा और अच्छा मुनाफा मिलेगा। रवि कुशवाहा की बात में जाकर उसने बैंक पासबुक ,आधार कार्ड और पैन कार्ड रवि कुशवाहा को दे दिया। उसके बाद उसके नाम में एक गाड़ी लोन पर निकली जोकि ने अपने हाथ में ले ली उसने इस उम्मीद गाड़ी दे दी कि उसको रवि कुशवाहा बैंक से अच्छा मुनाफा दिलवाएगा। इसके अलावा एक अतिरिक्त गाड़ी भी उसने रवि कुशवाहा को दे दी। मगर रवि कुशवाहा ने अच्छा मुनाफा कमाया और गंगा शरण को उसे मात्र 16,200/रुपए प्रतिमाह ही दिए। जब उसने अपनी गाड़ियों को वापस मंगा तो रवि कुशवाहा ने धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि वह सीए है और उसकी अधिकारियों में अच्छी जान पहचान है, अगर उसने गाड़ी वापस मांगी तो वह उसे जान से मरवा देगा और उसकी गाड़ियों को बेचकर उसके ऊपर ही रुपए लगा देगा या फिर उसके पास गाड़ियां है किसी भी केस में फसवा देगा। बताया कि रवि कुशवाहा सीए है और वो बरेली में मस्जिद रोड पर उसका 111 नंबर चैंबर है। आज गंगासरण ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर रवि कुशवाहा से अपनी गाड़ियों, बैंक पासबुक ,आधार कार्ड और पैन कार्ड वापस दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं एसएसपी मामले में जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights