मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 7 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

3 शातिर चोर गिरफ्तार , चोरी के रुपए और घटना में प्रयुक्त स्कूटी और तमंचा बरामद

December 3, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । बीती 27 नवंबर को थाना कोतवाली क्षेत्र के रजिस्ट्री ऑफिस के निकट खड़ी एक्सयूवी कार से इज्जतनगर थाना क्षेत्र के तुलाशेरपुर निवासी राहुल भटनागर पुत्र ज्ञानेंद्र कश्यप की 25 लाख रुपए की चोरी हुई थी, जिसका पुलिस ने आज खुलासा किया है। चोरी किए गए 25 लाख रुपए में से चोरी के 19 लाख 82 हजार 500 रुपए और घटना में प्रयुक्त स्कूटी तथा एक 315 बोर के नाजायज तमंचे सहित तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है,जिसमें एक महिला चोर भी शामिल है। दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री ऑफिस पर राहुल भटनागर एक रजिस्ट्री में गवाही करने आए थे और उन्होंने अपनी एक्सयूवी कार रजिस्ट्री ऑफिस के निकट ही खड़ी कर दी थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उनकी कार में 25 लाख रुपए रखे हुए थे। राहुल भटनागर गवाही करने के बाद लौट कर देखा कि उनकी कार में रखे 25 लाख रुपए गायब थे। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 को दी और थाना कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।आज पुलिस ने उसी का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। संयुक्त टीम ने सुरागकसी के माध्यम से जेल के पीछे माल गोदाम रोड से 3 चोरों को गिरफ्तार किया , जिसमें फहीम खां पुत्र रफीक खां उसकी पत्नी नसीम फातिमा निवासी हजियापुर चुंगी थाना बारादरी तथा उसके दामाद शाह नूर पुत्र नवाब अली निवासी लोधी टोला थाना बारादरी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से चोरी के 25 लख रुपए में से 19 लाख 82 हजार 500 रुपए तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी और एक नाजायज 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ करने पर शातिर चोर फहीम खां ने बताया कि वह ऐसी जगह पर जहां पर लोग पैसे लेकर आते जाते हैं , रेकी करते थे और जब उन्हें पता चलता था कि लोग कार में या स्कूटी में या फिर मोटरसाइकिल इत्यादि में पैसे रखकर लोग इधर-उधर हो गए हैं तो रखे हुए रुपयों की चोरी करके फरार हो जाते थे। वर्ष 2022 में भी ये ही लोग थाना इज्जतनगर में चोरी के मुकदमे में पकड़े जा चुके हैं। थाना कोतवाली में पंजीकृत चोरी के मुकदमे के अलावा इन पर नाजायज 315 बोर का तमंचा बरामद होने पर आर्म्स एक्ट की धारा में एक अतिरिक्त मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने तीनों शातिर चोरों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights