इनवर्टीज के हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटकी मिली बीसीए के छात्र की लाश

WhatsApp Image 2024-11-27 at 15.53.05
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । इनवर्टीज में पढ़ने वाले बीसीए के एक छात्र ने फंसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसमें छात्र की यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटकी हुई लाश बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है बल्कि उसकी हत्या के बाद उसको लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और जांच में जुट गई।औरैया जिले के दिबियापुर गांव का रहने वाला अभिषेक बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के इनवर्टीज यूनिवर्सिटी में बीसीए थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था । अभिषेक यूनिवर्सिटी कैंपस में ही बने हॉस्टल के कमरे में रहता था। जहां हॉस्टल के भीतर कमरे में उसकी फांसी पर लटकी हुई लाश मिली है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है । वहीं सूचना के बाद जब परिजन बरेली पहुंचे तो उनका आरोप है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है । उसकी हत्या की गई है और हत्या करने के बाद उसको लटका दिया गया है । फिलहाल पुलिस उन सभी पहलुओं की जांच कर रही है कि आखिर अभिषेक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights