पूर्व सेल्स मैनेजर ने सहकर्मी से किया दुष्कर्म, प्यार का झांसा देकर किया भरोसे का कत्ल

Screenshot 2024-11-26 183755
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। बैंक के पूर्व सेल्स मैनेजर ने प्यार का झांसा देकर सहकर्मी से दुष्कर्म किया। आरोपी पर पीड़िता को पीटने का भी आरोप है। रविवार को गोमतीनगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गोमतीनगर निवासी युवती के मुताबिक वह दो साल से निजी बैंक में फाइनेंस विभाग में काम कर रही हैं। इस दौरान उनकी दोस्ती बैंक के पूर्व सेल्स मैनेजर चौक निवासी लारिब जैदी से हुई थी। दोनों मोबाइल पर बात करने लगे और घर आना-जाना शुरू हो गया। आरोपी ने प्यार का झांसा देकर उन्हें फंसा लिया और दुष्कर्म किया। जब उन्होंने दूरी बनाई तो आरोपी चिढ़ गया। कभी मिलने के बहाने बुलाकर तो कभी घर पर आकर उनकी पिटाई कर शादी का दबाव बनाने लगा। विरोध पर परिवार की हत्या करने की धमकी दी और साथ दुबई चलने का दबाव बनाया। डरी-सहमी पीड़िता सबकुछ सहती रही।शनिवार सुबह पीड़िता अपने घर पर थीं। करीब साढ़े दस बजे लारिब आ धमका और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उनके चीखने-चिल्लाने पर वह भाग निकला। पिटाई से चेहरे व कंधे पर काफी चोटें आईं। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और थाने पहुंचकर शिकायत की। इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी लारिब किसी मामले में पहले ही बैंक से निकाला जा चुका है। केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights