मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डिस्कांम की एथेलेटिक एवं किकेट प्रतियोगिता में बेहतर प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित

November 20, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबन्ध निदेशक, ईशा दुहन आई०ए०एस०, ने सत्र 2024-25 मे सम्पन्न 50वीं उत्तर प्रदेश पावर सैक्टर की अन्तर परियोजना / डिस्कांम की एथेलेटिक प्रतियोगिता एवं किकेट प्रतियोगिता मे बेहतर प्रर्दशन करने वाले खिलाडियों को सम्मानित किया। एथेलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 16 एवं 17 नवम्बर 2024 को ओबरा तापीय परियोजना अम्बेडकर स्टेडियम, ओबरा मे किया गया एवं किकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 14 से 17 नवम्बर 2024 तक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि० द्वारा अलीगढ में किया गया। प्रतियोगिता में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के मेरठ, बुलन्दशहर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद एवं नोएडा क्षेत्र के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। प्रबन्ध निदेशक ने प्रतियोगिताओं में, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को, आज डिस्कांम हैडक्वाटर, ऊर्जा भवन मेरठ स्थित सभागार में, सम्मानित किया। उन्होनें 50वीं उत्तर प्रदेश पावर सैक्टर की अन्तर परियोजना / डिस्कांम की क्रिकेट प्रतियोगिता में, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर, बधाई दी एवं खिलाडियों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन की सरहाना की।प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन ने कहा 50वीं उत्तर प्रदेश पावर सैक्टर की अन्तर परियोजना / डिस्कांम प्रतियोगिताओं में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के खिलाडियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन कर, डिस्कांम का नाम गौरवान्वित किया है। प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन कर, उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अलका तोमर, मांगेराम, बिजेन्द्र सिंह, जतन सिंह एवं राजेश चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यकम का संचालन दिलमणी थपलीयाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर एस०एम० गर्ग, निदेशक (का० एवं प्रबं०), संजय जैन, निदेशक (वा०), एन०के० मिश्र, निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर, निदेशक (वित्त), हरि ओम, अधिशासी अभियन्ता (मुख्यालय) एवं सुनील कुमार, अवर अभियन्ता (मुख्यालय) आदि अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights