मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

November 20, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । एक महिला की हत्या कर फरार हुए दो अभियुक्त को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया उनके पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किए गए पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज कर उनके फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी बारादरी थाना क्षेत्र में 16 नवंबर चौकी क्षेत्र मॉडल टाउन मे स्थित संजय नगर रोड पर कुंवर बारात घर के पास मोटरसाइकिल सवार दो अभियुक्तो द्वारा रूपवती पत्नी प्रेमशंकर निवासी संजय नगर की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सार्थक पुत्र रंजीत निवासी संजय नगर श्रेया बारात घर के पास थाना बारादरी एवं सागर पुत्र पप्पू निवासी सिकलापुर मिट्ठूमल चौक के पास को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से एक तमन्चा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गिरफ्तार किये गये सार्थक पुत्र रंजीत ने पूछताछ में बताया गया कि रूपवती संजय नगर स्थित हमारी ही गली में रहती थी उसका हमारे परिवार से विवाद चलता था, वह आये दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करती थी और मेरे परिवार वालो को जान से मरवाने की धमकी देती थी। इसी बीच अप्रैल 2024 को मेरी बहन पल्लवी अचानक घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, उस समय हम लोगों ने उसका पोस्टमार्टम व पंचायतनामा की कार्यवाही नहीं करायी थी। पल्लवी मेरी एकलौती बहन थी उसी दिन से मेरे दिल दिमाग में यह बात बैठ गयी कि मेरी बहन की हत्या रूपवती ने ही की है चूंकि उस समय हमारे पास कोई ठोस सबूत नही थी, इस बजह से हमने रिपोर्ट नही की थी, लेकिन मैने अपने मन में रूपवती से बदला लेने की बात ठान ली थी। यह बात मेरे दिमाग में तब और घर कर गयी जब नई वस्ती माधौबाडी के रहने वाले जगदीश नामक तांत्रिक के द्वारा भी मेरी बहन की मौत में किसी महिला के शामिल होने की बात बतायी गयी। मैं जगदीश तांत्रिक से अप्रैल 2024 के महीने में ही मिला था , इसके बाद मैने अपने साथी सागर पुत्र पप्पू निवासी सिकलापुर मिट्ठूमल चौक के पास थाना बारादरी जिला बरेली और निखिल चन्द्रा निवासी मठ की चौकी थाना कोतवाली से सम्पर्क कर असलाहे कारतूस का इन्तजाम किया,फिर मैने अपने साथी सागर और निखिल चन्द्रा के साथ रूपवती को मारने की योजना तैयार की। रूपवती संजय नगर में कुंवर बैंकट हॉल के पास नॉनवेज नास्ते का ठेला लगाती थी, मैं पहले से वहां खडा था, सागर मोटरसाइकिल चला रहा था और निखिल चन्द्रा पीछे बैठा था ,पहचान न हो सके इसीलिए मैने इन दोनो को हेलमेट लगाने के लिए कह दिया था।असलहे का इन्तजाम मैने करके दिया था और दूर खडे होकर मैनें ही रूपवती की पहचान करायी थी, पीछे बैठे निखिल चन्द्रा ने गोली चलायी थी और गोली मारने के बाद शमशान भूमि तिराहे की तरफ भाग गये। थोडी देर बाद मैं भी उनके पीछे पीछे वहां से चला गया था।असलहा और मोटरसाइकिल भागे हुए निखिल चन्द्रा के पास है, काम पूरा होने पर मेरे द्वारा दोनो साथियो को 20-20 हजार रूपये देने की बात मैने तय की थी। घटना मे प्रयुक्त नाजायज तमन्चा व 2 जिन्दा कारतूस व एक मोटरसाइकिल जो घटना में प्रयुक्त की गयी मय एक काला हैलमेट के साथ गिरफ्तार किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights