मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 1 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कक्षा 8 का छात्र घर के दरवाजा से लापता

October 27, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । मकान की छत पर बैठकर प्रोजेक्ट बना रहा छात्र अचानक नीचे कागज उठाने गया और लापता हो गया काफी तलाशने के बाद उसका कुछ पता नहीं चला घर वालों ने उसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कर दी पुलिस उसे तलाशने में जुट गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर के दरगईया गली स्थित श्री दुर्गा जी धाम मंदिर के पास रहने वाले सर्राफा कारोबारी संजीव रस्तोगी उर्फ मोनू का 13 वर्षीय बेटा प्रयाग रस्तोगी शनिवार को सुबह लगभग 8 बजे अचानक घर से लापता हो गया घर वालों ने बताया कि प्रयाग रस्तोगी बिहारीपुर स्थित बाबा बसंत दास स्कूल में कक्षा 8 का छात्र है और कल सुबह दिन में वह अपने मकान की छत पर बैठकर प्रोजेक्ट तैयार कर रहा था इसी दौरान हवा के झोंके के साथ प्रयाग रस्तोगी का प्रोजेक्ट पेपर उड़कर मकान के बाहर जमीन पर जा गिरा प्रयाग उसे लेने के लिए छत से नीचे उतरा और पेपर उठाने बाहर चला गया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वह फिर घर वापस नहीं लौटा कुछ देर इंतजार करने के बाद घर के लोग उसे तलाशने में जुट गए लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला जैसे ही प्रयाग रस्तोगी के लापता होने की जानकारी परिजनों व मोहल्ले के लोगों को मिली मौके पर लोगों की भीड़ लग गई काफी तलाशने के बाद भी प्रयाग रस्तोगी का कुछ पता नहीं चला न हीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तब घर के लोग कोतवाली थाने पहुंचे और उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गुमशुदगी दर्ज होते ही पुलिस टीम और कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश कुमार , बिहारीपुर चौकी इंचार्ज नेपाल सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन प्रयाग रस्तोगी का कुछ पता नहीं चला उसकी मां रुचि रस्तोगी उर्फ रश्मि रस्तोगी का रो रो रोकर बुरा हाल है पुलिस उसे तलाशने में जुट गई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights