कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर हाईअलर्ट पर उत्तर प्रदेश

corona-7
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आगरा। उत्तर प्रदेश में कोरोना के नये स्ट्रेन पर हाई अलर्ट है. आगरा में 35 लोगों की जांच की गई, जिसमें 1 संदिग्ध मिला है. अब स्वास्थ्य विभाग की टीम यूके से आए लोगों के घर पहुंच रही है.अब तक यूनाइटेड किंगडम से 2135 लोगों के यूपी लौटने की खबर मिली है. इनमें गौतमबुद्धनगर में 563, गाजियाबाद में 291 लौटे, जबकि लखनऊ में 256 और आगरा के 58 लोगों की भी यूके से वापसी हुई है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उधर मेरठ में लंदन से आए 3 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. इन तीनों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का ख़तरा हो सकता है. बताया जा रहा है कि ये तीनों 14 दिसम्बर को लंदन से वापस आए थे. लंदन से मेरठ आए दम्पति और बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. युवक के माता-पिता और भाभी के साथ पड़ोस के 9 लोग भी संक्रमित मिले हैं. आगरा में 35 लोगों की जांच में 1 संदिग्ध मिला है.

स्ट्रेन-2 जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजने की तैयारी
स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि यह स्ट्रेन-2 का संक्रमण भी हो सकता है. शासन ने तीनों मरीजों में स्ट्रेन-2 की जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजने के लिए कहा है. इसके साथ ही संक्रमित परिवार को आइसोलेट कर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है.

केंद्र सरकार ने 9 दिसंबर के बाद यूरोप से मेरठ पहुंचने वाले 44 यात्रियों की रिपोर्ट दी थी. इसमें से 12 यहां से देश के दूसरे हिस्से में जा चुके हैं. 32 में से 15 की जांच रिपोर्ट शुक्रवार रात मिली है. इसमें लंदन से आने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights