बहन पर की अभद्र टिप्पणी विरोध करने पर किशोर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

WhatsApp-Image-2024-09-23-at-17.14.10
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शीशगढ़ के मोहल्ला शरीफ नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक किशोर की हत्या कर दी गई क्योंकि उसने अपनी बहन पर अभद्र टिप्पणी का विरोध किया था। थाना शीशगढ़ क्षेत्र में बहन पर टिप्पणी का विरोध करने पर रविवार रात किशोर की पीटकर हत्या कर दी गई। छात्र के मामा ने चार सगे भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी भी नाबालिग हैं। शीशगढ़ क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोर एक स्कूल में 10 वीं कक्षा का छात्र था। शाम को वह घर से घूमने निकला था। किशोर के मामा ने बताया कि बस्ती में घूमते हुए उनके भांजे को एक युवक मिला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उसने कहा कि वह उसकी बहन से प्यार करता है। भांजे ने इस पर एतराज जताया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। बहस बढ़ी तो आरोपी ने अपने तीन सगे भाइयों को भी बुला लिया। चारों ने उसकी लात-घूसों से पिटाई कर दी। इस दौरान वह बेहोश हो गया। तब चारों आरोपी फरार हो गए। परिजन किशोर को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शीशगढ़ थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि चारों आरोपी सगे भाई हैं, जो फरार हो गए हैं। मौत की वजह सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी। पुलिस को पता चला है कि आरोपी व उसके भाई इलाके में दबंगई और लड़कियों पर टिप्पणी करते रहते हैं। पहले भी उनके खिलाफ इस तरह की शिकायतें आती रही हैं, पर उनके घरवाले ही उन्हें शह देते हैं। यह भी बात सामने आई हैं कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर लड़की का फोटो डालकर धमकी दी थी।मौका देखकर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights