मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लड़कियों , महिलाओं के फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

September 20, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पहचान छुपा कर लड़कियों एवं महिलाओं के फोटो तथा वीडियो बनाकर उन्हे तंग करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने आज गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया उनके कब्जे से 08 फर्जी आधार कार्ड एवं 02 मोबाइल फोन बरामद किए इज्जत नगर थाना क्षेत्र की चौकी कर्मचारी नगर के पास आज दो लडकियां व दो लडके आपस में वार्ता कर रहे थे और कुछ देर बाद लडकियां आक्रोशित होकर बार-बार मोबाइल दिखा रही थी। मामला संदिग्ध लगने पर आसपास के रहने वाले कुछ व्यक्ति मौके पर पहुंचे और पूछताछ की गयी तो लडकियां वहां से बिना नाम पता बताये चली गयी और जब उक्त लड़को से नाम पता पूछे तो अपना नाम राहुल व सतीश बताये, जिस पर स्थानीय लोगो को शक हो गया वह दोनों लड़कों को पकड़ कर कर्मचारी नगर पुलिस चौकी ले आए जहां चौकी प्रभारी ने दोनों लडको से गहनता से पूछताछ की गयी तो एक ने अपना नाम नोशाद पुत्र बाबू अहमद निवासी ग्राम परतापुर चौधरी थाना इज्जतनगर बताया, जब उसकी तलाशी ली गयी तो जेब से 05 आधार कार्ड जिसमें हिन्दू व मुस्लिम नाम तथा फोटो एवं आधार नंबर अलग-अलग थे बरामद हुए तथा एक मोबाईल फोन वीवो कम्पनी का बरामद हुआ जिसको खोलकर चैक किया गया तो नोशाद द्वारा उसमें हिन्दू व मुस्लिम नाम से 06 इंस्टाग्राम आईडी बनाकर तमाम लडकियो एवं महिलाओं से अश्लील चैट कर वीडियो कालिंग कर अश्लील स्क्रीन वीडियो रिकोर्डिंग पाया गया। दूसरे अभियुक्त ने अपना नाम आमान पुत्र इनामु उऱहमान निवासी ग्राम परतापुर चौधरी थाना इज्जतनगर बताया, तलाशी के दौरान उसके पास भी 03 आधार कार्ड हिन्दू व मुस्लिम नाम से अलग-अलग आधार कार्ड नं0 के मिले एवं एक मोबाइल फोन जिसमें कई लडकियों के न्यूड वीडियो एवं अश्लील चैट मिले। दोनों लडकों का कार्य कूट रचित आधार कार्ड रखने, प्रयोग करने एवं फर्जी आईडी बनाकर लडकियों को भ्रमित करने तथा ब्लैकमेल करने का अपराध पाकर इन्हें गिरफ्तार कर और अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया अभियुक्तों से की गई पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह फर्जी आधार कार्ड हिन्दू तथा मुस्लिम लडकियों को प्यार के जाल में फंसाने के लिये अलग-अलग नाम से आधार कार्ड बनवाकर रखते है,यदि हिन्दू समुदाय की लडकी होती है तो उसको हिन्दू नाम बताकर आधार कार्ड की आईडी दिखाकर भरोसा दिलाते है एवं मुस्लिम समुदाय की लड़की होती है तो उसको मुस्लिम नाम बताकर भरोसा दिलाते है एवं इंस्टाग्राम वह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पर नई-नई आई0डी बनाकर भोली भाली महिलाओं को जाल में फंसाते है, जिससे वह इनके जाल में आसानी से फंस जाती है। फंसने के बाद अभियुक्त महिलाओं के साथ आपत्तिजनक चैट करते हुए उनकी वीडियो बना लेते है तथा बाद में उसे वायरल करने धमकी देकर शोषण करते है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights