मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री ने झंडी दिखाकर तीन बंदे भारत एक्सप्रेस को किया रवाना

August 31, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा हरी झंडी दिखाकर नई वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया इस अवसर पर शनिवार को बरेली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी। यह ट्रेन मेरठ और लखनऊ के बीच चलेगी और यह राज्य की छठी वंदे भारत ट्रेन है। यह सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस 7 घंटे 10 मिनट में 560 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। पहले दिन चार निजी स्कूलों के करीब 200 बच्चों को मुफ्त में यात्रा कराई गई। यह ट्रेन रविवार से चलना शुरू होगी और मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह ट्रेन देश की पहली इंजन रहित ट्रेन है।यह नई वंदे भारत ट्रेन मेरठ से मुरादाबाद और बरेली होते हुए लखनऊ तक चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाईझंडी दिखाई गई वंदे भारत ट्रेन में मेरठ-लखनऊ, मदुरै-बेंगलुरु और चेन्नई-नागरकोविल वंदे भारत शामिल मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत की नियमित सेवा 1 सितंबर 2024 से लखनऊ से और 2 सितंबर से मेरठ सिटी से शुरू होगी ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करते हुए अत्याधुनिक मेरठ-लखनऊ, मदुरै-बेंगलुरु और चेन्नई-नागरकोविल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, तीन मार्गों पर कनेक्टिविटी में सुधार करेगी । ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी।इस अवसर पर मेरठ सिटी स्टेशन पर आयोजित समारोह में जल शक्ति राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश दिनेश खटीक, ऊर्जा राज्य मंत्री, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत (यूपी), डॉ. सोमेंद्र तोमर, मेयर, मेरठ, हरिकांत अहलूवालिया, सांसद (लोकसभा), अरुण गोविल, सांसद (राज्यसभा), डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, एमएलए, मेरठ, रफीक अंसारी और अमित अग्रवाल, एमएलसी, मेरठ, धर्मेंद्र, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे, शोभन चौधुरी, डीआरएम दिल्ली, सुखविंदर सिंह और अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी उपस्थित थे।मुरादाबाद स्टेशन पर आयोजित समारोह में महापौर मुरादाबाद, विनोद अग्रवाल, सांसद (लोकसभा), रुचिवीरा, विधायक, रितेश कुमार गुप्ता, एमएलसी, डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, डीआरएम मुरादाबाद, राज कुमार सिंह उपस्थित थे जबकि बरेली स्टेशन पर आयोजित समारोह में वन मंत्री, यूपी डॉक्टर अरुण कुमार, बरेली मेयर उमेश गौतम, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल और राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी भैरों लाल मोर्या बरेली स्टेशन पर उपस्थित थे।


22490/22489 मेरठ सिटी-लखनऊ-मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपनी नियमित सेवा 1 सितंबर से लखनऊ से और 2 सितंबर से मेरठ सिटी से शुरू करेगी। यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। 22490 मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मेरठ सिटी से 06.35 बजे रवाना होगी और उसी दिन 13.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी दिशा में 22489 लखनऊ.मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ से 14.45 बजे रवाना होगी और उसी दिन 22.00 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। 08 एसी चेयर कार कोच वाली 22490/22489 मेरठ सिटी-लखनऊ-मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस मार्ग में मुरादाबाद तथा बरेली जंक्शन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
मेरठ सिटी और लखनऊ के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने से कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा और मेरठ सिटी और लखनऊ के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा। इस तरह की बढ़ी हुई कनेक्टिविटी से पर्यटन में वृद्धि, आर्थिक विकास में वृद्धि और देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों को जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे मुरादाबाद-बरेली के माध्यम से लखनऊ तक तेज़ गति से पहुँचने और उसी दिन रात में मेरठ सिटी वापस लौटने की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights