मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
द्वितीय चरण में नामित गांवों में जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को किया जाएगा जागरूकयूपीसी स्कूल में माँ स्कंदमाता की आराधना के साथ मनाया गया नवरात्रि का पाँचवाँ दिनस्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से संचालित 05 ई-रिक्शा किए गए सीजविद्यार्थियों ने जाना फाइलोजेनेटिक प्रणाली में डीएनए, आरएनए एवं प्रोटीन डेटा का प्रयोगबदायूँ विधानसभा की ग्रामीण सड़कों को मिली बड़ी सौगात, लगभग 3.37 करोड़ रुपये स्वीकृतबदायूं को मिली 14.55 करोड़ रुपये के मार्ग निर्माण कार्यों की बड़ी सौगातएमएलसी वागीश पाठक के प्रयासों से मंडी समिति के अंतर्गत विभिन्न मार्गों के निर्माण को मिली स्वीकृति
Uttar Pradesh

डीएम ने की संचारी रोग नियंत्रण अभियान के कार्यों की समीक्षा की

August 5, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद बदायूं को संचारी रोग मुक्त जनपद में शामिल करने के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फॉलो-अप के तंत्र को विकसित करने के लिए कहा।डीएम ने मलेरिया से ज्यादा प्रभावित ब्लॉकों सैदपुर, दातागंज व समरेर में विशेष सफाई अभियान चलाने, फॉगिंग कराने, एंटी लारवा का छिड़काव कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया।उप सर्विलांस अधिकारी बरेली मंडल डॉ0 अखिलेश्वर सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुति देते हुए बताया कि वर्ष 2027 तक संचारी रोग से मुक्त भारत व उत्तर प्रदेश बनाए जाने का लक्ष्य है। प्रदेश के 15 जिले इस लक्ष्य प्राप्त कर चुके हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि इसका मुख्य आधार स्थानीय स्तर पर रोग का ना फैलने आदि से हैं।उप सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि मलेरिया का पूरा कोर्स 14 दिन का होता है लेकिन लोग थोडा सा ठीक होने पर ही दवाई लेना बंद कर देते हैं, जिससे मलेरिया का परजीवी उनके शरीर से पूर्ण रूप से नष्ट नहीं होता है, उन्होंने कहा कि सभी मलेरिया से पीड़ित लोगों को 14 दिन की दवाइयां का पूरा कोर्स करना चाहिए तथा उसके बाद स्लाइड आवश्यक रूप से बनवानी चाहिए, जिससे यह पता चल जाता है कि उनके शरीर से मलेरिया का परजीवी पूर्ण रूप से नष्ट हुआ या नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि केस इन्वेस्टिगेशन फॉर्म भी बनाए जाना चाहिए तथा मरीज का फॉलो-अप भी किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉकों में मिलाकर कुल मलेरिया के मरीजो में से 14 वर्ष तक की आयु के मात्र 15.29 प्रतिशत मरीज ही पंजीकृत हुए। उन्होंने एक्टिव स्क्रीनिंग व पैसिव स्क्रीनिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि विशेष संचारी लोग नियंत्रण अभियान जनवरी, अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर में चलाया जाता है। जुलाई में सफलतापूर्वक संचारी लोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। आगामी संचारी रोग नियंत्रण अभियान माह अक्टूबर में चलाया जाएगा।उन्होंने बताया कि जनपद बदायूं में जिला अस्पताल में 30, राजकीय मेडिकल कॉलेज में 30 तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो पर 115 कुल 175 बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रेनू सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्रा सहित अन्य चिकित्सा अधीक्षक, एमओआईसी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights