बिल्सी। पिछले कई दिनों से सूरज की तपिश से परेशान लोगों को बुधवार की शाम मौसम के करवट लेते ही राहत की सांस ली। दिन में चिलचिलाती धूप बाद दोपहर बाद में मौसम का मिजाज बदलने लगा। धूल भरी आंधी के साथ मौसम के करवट बदली। आंधी शुरू होते ही नगर समेत कई गांवों की बिजली गुल हो गई। शाम ढलते ही गरज के साथ हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। तेज हवा ने राहत पहुंचाई। हवा इतनी तेज थी कि कई दुकानों के आगे लगी टिन उड़ गए। तीखी धूप और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था। दिन के साथ रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने लोग गर्मी से परेशान थे। रात को घरों में उमस ज्यादा रहने से भी लोग बैचन थे। झमाझम बारिश होने से लोगों को तपिश झेलने के बाद ठंडक महसूस हुई।