बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में आज बुधवार की सुबह सड़क किनारे लगी एक प्याऊ पर एक बालक पानी पीने के लिए गया। जिसपर आ रहे कंरट से वह झुलस गया। जिसे इलाज के लिए नगर के एक निजी डाक्टर के यहां भर्ती कराया है। जहां उसका स्वास्थ्य ठीक बताया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली सहसवान क्षेत्र के गांव समसपुर कूबरी निवासी राजेश्टर सिंह का दस वर्षीय पुत्र शिवा यादव पिछले दिनों अपनी मां के साथ अपनी ननिहाल नगर के निकटवर्ती गांव बादशाहपुर में आया था। आज सुबह वह गांव के निकट लगी प्याऊ के पास खेल रहा था। तभी उसे प्यास लगी तो वह उस पर पानी पीने के लिए चला गया। तभी प्याऊ पर आ रहे कंरट ने उसे अपने अगोस में ले लिया। वहां मौजूद गांव के अन्य लोगों ने आनन-फानन उसे कंरट से छुड़ाया। तब तक वह बेहोश हो गया था। तुंरत उसे इलाज के लिए नगर के निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसका काफी देर तक इलाज चला। उसके बाद उसकी हालत ठीक है। मगर प्याऊ पर आ रहे कंरट से ग्रामीणों में संबंधित विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा है।