मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले,जेठ पर हत्या का आरोप

July 15, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। दंपति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव सोमवार सुबह उनके कमरे में फंदे पर लटके मिले। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिए हैं। महिला के मायके वालों का आरोप है कि उसके जेठ ने संपत्ति विवाद के चलते उनकी बेटी व उसके पति की हत्या करके शवों को लटकाया है। क्योंकि पैर जमीन से टच हो रहे हैं। सीओ बिल्सी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। घटनाक्रम बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगला तरऊ का है। यहां रहने वाले मनोज (22) की शादी मई 2022 में रायपुर बुजुर्ग गांव की रंजना (20) के साथ हुई थी। मनोज टायल-पत्थर लगाने का काम मजदूरी पर करता था। मायके वालों का कहना है कि परिवार में जेठ से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े को जेठ ने अंजाम तक पहुंचाते हुए दोनों की हत्या कर साड़ी का फंदा बनाकर शव लटकाए हैं। मायके वालों का कहना है कि शवों के पैर जमीन पर हैं, अगर दोनों फांसी लगाते तो पैर हवा में होते। इधर, आरोपी जेठ समेत उसकी पत्नी घर से भाग निकले हैं। घटना की खबर सोमवार सुबह जैसे ही गांव वालों को हुई तो वहां भारी भीड़ जुट गई। सीओ बिल्सी सुशील सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों का बयान दर्ज किया। एसएसपी डॉ ब्रजेश सिंह और एसपी देहात ने भी मौका मुआयना किया। सीओ ने बताया कि फिलहाल फोरेंसिक टीम को घटनास्थल का मुआयना करने के लिए बुलाया गया है। ताकि घटना से जुड़े सभी पहलू व साक्ष्य संकलित हो सकें। शवों का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी तलाश जारी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights