मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कादरचौक में आठ हिन्दू और एक मुस्लिम रीति से हुआ विवाह

December 24, 2020By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


–

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कादरचौक के ब्लाक प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में आठ जोड़ों का हिन्दू और एक जोड़े का मस्लिम रीतिरिवाज से निकाह हुआ। ग्राम प्रधानों और गणमान्य नागरिकों ने उपहार भेंट किए। गायत्री परिवार ने वेदमंत्रोंच्चारण कर विवाह संपन्न कराए।
विवाह समारोह में विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि कन्यादान करने का पुनीत कार्य सौभाग्यशाली व्यक्तियों को प्राप्त होता है।
गायत्री शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव, जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा, नत्थूलाल शर्मा, सुरेश मिश्रा ने वेदमंत्रोंच्चारण कर विवाह संपन्न कराया। मातृशक्ति माया सक्सेना और अयोध्या प्रसाद शर्मा ने पूजन कराया। रामवीर सिंह, मदनलाल झा उपाचार्य रहे।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आदर्श विवाह दो आत्माओं का पवित्र बंधन है। श्रेष्ठ संस्कारों से ही जीवन में अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है।
ब्लॉक प्रमुख कौशल कुमार, खंड विकास अधिकारी कादरचौक जेपी कुशवाह, खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर, लेखाकार स्वयं प्रकाश गुप्ता, हेमंत गुप्ता, कंचनवीर सिंह ने नवयुगलों पर पुष्प कर आशीर्वाद दिया।
उझानी क्षेत्र के फूलपुर की मंजू और (कासगंज) गोरू नगला के मेघ सिंह, अढ़ौली की नीतू और (अलीगढ़) नगला मेहताब के रोहित कुमार, बसोमा की लवी और बरी का नगला के देव सिंह, शेखूपुर की रजनी और (अलीगढ़) आलमपुर फतेहपुर के विनय कुमार, हरपालपुर बदायूँ की फिरदौस और कबूलपुरा बदायूँ के हबीब के अलावा कादरचौक क्षेत्र के मुनीशनगर मजरा सुंदरायन की अंजली और (कासगंज) याकूतगंज के चंद्रभान, खिरियाबाकरपुर की रजनी और खितौरा के बुद्धपाल, बरौरा की रोशनी और (कासगंज) नगला सिल्क के शिशुपाल, खिरियाबाकरपुर की नीतू और ढकपुरा मीरापुर सगराय के उमेश चंद्र का विवाह संपन्न हुआ।
समाज कल्याण विभाग द्वारा हर जोड़े को 35000 हजार रूपये और बर्तन, मंगलसूत्र, पायल, बिछुआ, साड़ी, कपड़े, पगड़ी और सामूहिक भोज का भव्य आयोजन किया गया। इसके अलावा ग्राम प्रधानों ने घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिए।
इस मौके पर अजय सारस्वत, राजीव सक्सेना, वीरेश सिंह, चिरौंजी लाल, अश्वनी गुप्ता, मुनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights