मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

12 संगठन मिलकर लड़ेंगे लड़ाई , एक मोर्चे का हुआ निर्माण

July 10, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्षता में जनपद बरेली के सभी शिक्षक संगठनो को शिक्षक हित में एक मंच पर आने हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे 12 शिक्षक संगठनों ने शिक्षक हित में मिलकर एक मोर्चे का निर्माण किया जिसमे प्रत्येक संगठन के शीर्ष नेतृत्व को जिला संयोजक का पद प्रदान किया गया। प्रदेश से जिस संगठन का जैसा कार्यक्रम होगा उसमे सभी संगठन मिलकर प्रतिभाग करेंगे। अब शिक्षक साथियो को ये सोचने की बिलकुल आवश्यकता नहीं है कि हमारी किसी संगठन विशेष में आस्था है और हम क्या करे.अब सभी संगठन एक मंच पर है सभी शिक्षक साथी सभी कार्यक्रमों में पुरे जोश से प्रतिभाग करे। ये 12 संगठन निम्नवत है जिसमे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ,उत्तर प्रदेशीय महिला शिक्षक संघ,यूटा बरेली , टी.एस.सी.टी ,अटेवा , विशिष्ट बी.टी.सी.वेलफेयर एसोसिएशन , टी.ई.टी. शिक्षक संघ , उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद् कर्मचारी एसेसिएशन , परिषदीय अनुदेशक एसोसिएशन , प्राथमिक शिक्षामित्र संघ , इन बारह संगठनों ने एकजुट होकर शिक्षक हित में लड़ाई लड़ने की एक होकर आगे की लड़ाई लड़ने की भूमिका तैयार की। नरेश गंगवार ने कहा कि सभी संगठनों के जिला प्रमुख संयोजक के रूप में कार्य करेंगे और एक ही बैनर के तले आगे की लड़ाई लड़ेंगे। प्रियंका शुक्ला ने कहा कि वे एक महिला है लेकिन कमजोर नहीं। और सबके साथ कम से कदम मिलाकर कार्य करने को तैयार हैं सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि हमारी इस लड़ाई में मीडिया का अहम रोल है हम उनको धन्यवाद करते हैं और सभी लोग अपनी जायज मांग मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से रखते रहे। के सी पटेल ने कहा कि यह मोर्चा सिर्फ अभी के लिए नहीं आगे भी इसी तरीके से काम करेगा। इस मौके पर नरेश गंगवार के सी पटेल राजेंद्र गंगवार प्रियंका शुक्ला हेमंत कुमार राज पलियाल सत्येंद्र पाल सिंह अनुज वीर गंगवार रूप किशोर गंगवार महेंद्र गुर्जर भानु प्रताप सिंह तपन सिंह मौर्य इत्यादि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights