मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बीडीसी का चुनाव दुल्हन जीती तो वरमाला छोड़ मतगणना स्थल पहुंची

May 3, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

रामपुर।   जिले में एक दुल्हन अपनी शादी की रश्मों को बीच में ही छोड़कर मतगणना स्थल पहुंच गई. मिलक ब्लॉक के वार्ड नंबर 135 से चुनाव लड़ रही पूनम शर्मा की शादी चल रही थी. इसी बीच उसे सूचना मिली की वह बीडीसी का चुनाव जीत गई है. इसके बाद पूनम की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा. वरमाला बीच में ही छोड़कर वह नवीन मंडी स्थित मतगड़ना स्थल पहुंच गई और जीत का सर्टिफिकेट लिया. फिर जाकर शादी की रस्में पूरी की.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रामपुर के मिलक ब्लॉक के गांव मुहम्मदपुर जदीद निवासी गंगासरन की 23 बर्षीय पूनम शर्मा वार्ड नम्बर 135 से बीडीसी के चुनाव में खड़ी हुई थी. जिसकी 2 मई को शादी थी और पंचायत चुनाव की मतगणना भी 2 मई को ही थी. कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए बीडीसी पद की प्रत्याशी पूनम की शादी की रस्में चल रही थी.

इसी बीच पूनम को पता चला कि वह चुनाव जीत गयी है तो वह दुल्हन के लिवास में ही अपनी वरमाला को छोड़ मतगणना स्थल जीत का सर्टिफिकेट लेने पहुंच गई अपनी शादी और बीडीसी के चुनाव की जीत पूनम के चेहरे पर साफ छलक रही थी.

पूनम शर्मा में बताया कि उसकी शादी बरेली ज़िले के वफरी थाना शाही के रहने वाले रिंकू से हो रही है.  पूनम शर्मा ने बताया कि उसने अपने प्रतिद्वंद्वी मुकेश को 31 वोटों से हराया है और वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को हल कर क्षेत्र में विकास करना चाहती है.

जीत का सर्टिफिकेट लेने के बाद पूनम विवाह के मंडप पहुंची और शादी की बाकी रस्मों को पूरा किया. शादी के दिन जीत का तोहफा लेकर पूनम ससुराल के लिए विदा हो गई.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights