मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पश्चिम बंगाल विधानसभा रुझानों के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को दी बधाई

May 2, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में इन रुझानों के बाद से ही ममता बनर्जी की जीत को लेकर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवदी पार्टी अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी और टीएमसी कार्यकर्ताओं का बधाई दी है. अखिलेश यादव ने अपने अंदाज में कहा है कि दीदी जियो दीदी. उन्होंने कहा कि भाजपाइयों के कटाक्ष ‘दीदी ओ दीदी’ को जनता द्वारा दिया गया मुंहतोड़ जवाब है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, “प. बंगाल में भाजपा की नफ़रत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता, जुझारू सुश्री ममता बनर्जी जी व टीएमसी के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई! ये भाजपाइयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष ‘दीदी ओ दीदी’ का जनता द्वारा दिया गया मुंहतोड़ जवाब है. # दीदी_जिओ_दीदी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ट्वीट

बता दें अब तक आए रुझानों में पश्चिम बंगाल में बदलाव नहीं दिख रहा है, यानी यहां सत्ताधारी पार्टी की ही सरकार बरकरार रहती दिख रही है. बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की दोबारा सरकार बनती दिख रही है. बंगाल में टीएमसी ने रुझानों में 200 का आंकड़ा पार कर लिया है. ताजा आंकड़े के मुताबिक टीएमसी 206 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, बीजेपी 83 सीटों पर पहुंच गयी है. सबसे बुरा हाल लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन का है. रुझानों के मुताबिक गठबंधन सिर्फ एक सीट पर आगे चल रहा है, जबकि दो सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं.

रुझानों में भले ही टीएमसी स्पष्ट बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही हो, लेकिन ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की चिंता बनी हुई है. ममता बनर्जी नंदीग्राम में बीजेपी के शुवेंदु अधिकारी (Suvendhu Adikari) से 7 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ती दिख रही हैं. बंगाल का ये विधानसभा चुनाव लेफ्ट और कांग्रेस पार्टी के लिए आखिरी चुनाव साबित हो सकता है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights