डीएम एसएसपी ने किया मतगणना केन्द्रो का निरीक्षण

IMG_6302
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की मतगणना केन्द्रो का निरीक्षण किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार व सभी उप जिलाधिकारियों ने मतगणना केन्द्रो का जाकर मतगणना स्थलों का जायजा लिया एवं शांतिपूर्वक मतगणना सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने निर्देश दिए कि मतगणना के दौरान कोविड-19 के नियमों का भी गंभीरता से पालन कराया जाए।


जनपद में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनावों में मतों की गिनती का कार्य मतगणना के दौरान किया गया।

परिणाम आने के बाद कोई भी उम्मीदवार विजय जुलूस नहीं निकाले, इसके लिए प्रशासन ने पहले ही निर्देश दे रखे थे कि किसी ने विजयी जुलूस निकाला तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रत्येक मतगणना स्थल पर मतगणना देखने के लिए अभ्यर्थी एवं अभिकर्ताओं को फोटोयुक्त पहचान-पत्र देखकर ही उन्हें प्रवेश दिया गया। सुबह आठ बजे से मतगणना स्थल पर सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य किया गया।


मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी गई। उन्होने कहा कि किसी प्रकार के भ्रम की स्थिति न उत्पन्न होने पाए। इसके अलावा मतगणना स्थल पर जनरेटर व लाउडस्पीकर लगाने के साथ साथ अन्य व्यवस्था रही। मतगणना के दौरान लाॅकडाउन प्रभावी होने के कारण मतगणना स्थल पर अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्र न होने दें। कोविड-19 महामारी के बचाव के मद्देनजर रखते मतगणना सम्पन्न कराई जाए। समय-समय पर सैनिटाइजेशन का कार्य निरंतर चलता रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights