मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेर में बंधे सात पडडे किये बरामद ,पाँच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

6e955d88-6d94-4025-bb62-284cc5f5abec
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के मौहल्ले में बीती सांय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेर में भैंस के पडडों के साथ पशु क्रूरता की सूचना मिलने पर आनन-फानन में पहुंचकर मौके से भैंस के सात पडडे कब्जे में लिये हैं।पुलिस को देखते ही पशुक्रूरता कर रहे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये।पुलिस ने पाँच लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शनिवार की सांय आठ बजे के समीप मुखबिर की सूचना मिलने पर एस.आई रामेंद्र सिंह ने दलबल के साथ नगर के मौहल्ला कसाई टोला में चाँद कुरैशी के घर के बाहर घेर में बांध कर भैंस के पडडो के साथ क्रुरता की जा रही थी।मौके पर पहुंची पुलिस ने भैस के पडडो को कस कर बाध रहे लोगो को पकडने की कोशिश की तो रात में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भैस के सात पडडो को कब्जे में लिया है।पुलिस ने अनस कुरैशी पुत्र गट्टू पहलवान,आशू पहलवान पुत्र गटटू पहलवान,चाँद कुरैशी,अनीस कुरैशी,छोटे लल्ला के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि पांच लोगो के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights