संक्रमण से मुक्त करने का प्रयास करने में पालिका विभाग अग्रिम भूमिका निभा रहा
संक्रमण से मुक्त करने का प्रयास करने में पालिका विभाग अग्रिम भूमिका निभा रहा है। नगर में नियमित सैनिटाइजर ,एंटीलारबा छिड़क्काब व फागिंग का कार्य शनिवार को भी जारी रहा ।
सहसवान । नगर लगातार हो रही मौतों का सिलसिला जारी है । ऐसे मे नेता अपने घरों दुबके हुए है समाजसेवियों भी गायब है । लेकिन पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां द्वारा लोगों को संक्रमण से बचाने के प्रयास जारी है ।
पालिका अध्यक्ष की निगरानी मे नगर पालिका के वार्डों को कोरोना संक्रमण से बचाव व नियंत्रण के लिए नगर पालिका के कर्मचारी सफाई अमला सहित स्वच्छता से जुड़े कर्मचारियों द्वारा नगर में नियमित सैनिटाइजर ,एंटीलारबा छिड़क्काब व फागिंग कर संक्रमण से मुक्त करने का प्रयास करने में विभाग अग्रिम भूमिका निभा रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां के प्रयास व दिए गए निर्देशों के अनुरूप नगर की नालियों व पानी जमाव स्थलों पर सनेटाइजर एंटीलार्वा का छिड़काव किया जा रहा है व वाहन में लगाये गये फागिंग पंप के माध्यम से नगर के मुख्य मार्ग व गलियों सहित लोगों के मकान के मुख्य दरवाजों पर फागिंग व सैनिटाइजर का छिड़काव नियमित किया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया की कोरोना के संक्रमण बचाव व लाकड़ाऊन अवधि में सभी को अपने-अपने घरों में रहना है, कुछ समय की परेशानी होगी पर इससे संभव है संक्रमण से छुटकारा भी मिलेगा। नगर पालिका हर संभव लोगों के सहयोग है, व अपनी सेवा कार्य में तत्परता से आपके साथ जुड़ा हुआ है, इसलिए नगर में अनावश्यक बाहर न निकले तभी हम सब इस महामारी से लड़ने में कामयाब होंगे । सफाई अधिकारी अब्दुल फरीद खान ने बताया कि बार्ड नंबर दो कटरा जहांगीराबाद ,बार्ड नंबर पाँच नसरुल्लागंज ,बार्ड नंबर अट्ठारह मिर्धाटोला बार्ड नंबर एक मो0 चौधरी बार्ड नंबर बारह नवादा ,गोपालगंज बार्ड नंबर नो नयागंज मे सेनेटाइजर एंटी लार्वा का छिदकाब किया गया ।













































































