सीतापुर जेल में कोविड टेस्ट रिपोर्ट में सपा सांसद आजम खान सहित 13 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

azamkhan-1567758771
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सीतापुर।  सांसद और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. सीतापुर जेल प्रशासन ने दो दिन पहले ही उनका कोविड टेस्ट कराया था. कोविड टेस्ट रिपोर्ट में आजम खान सहित जेल में 13 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बता दें आजम खान की विधायक पत्नी तजीन फातमा को कुछ दिनों पहले ही जमानत मिल गई थी. लेकिन, आजम खान और अब्दुल्ला आजम का इंतजार लम्बा होता जा रहा है. आजम के ऊपर 80 से ज्यादा मुकदमें दर्ज है, जबकि अब्दुल्ला के ऊपर 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं. जानकारी के अनुसार अधिकतर मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है, अब कुछ मुकदमों में ही जमानत मिलनी बाकी है.

26 फरवरी को जेल भेजे गए थे आजम उनकी पत्नी और बेटा

पिछले साल 26 फरवरी 2020 को आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आजम ने रामपुर की अदालत में आत्मसमर्पण किया था. तीनों के ऊपर दस्तावेजों में हेराफेरी करके फर्जी पैन कार्ड और पासपोर्ट बनवाने का साल 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ था. इस मुकदमे में अदालत द्वारा बार-बार बुलाने के बावजूद वे हाजिर नहीं हो रहे थे. लिहाजा कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया. NBW जारी होने के बाद तीनों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया और जमानत मांगी लेकिन, अदालत ने उन्हें रामपुर की जिला जेल भेज दिया.
पत्नी तजीन फातमा को मिल चुकी है जमानत

27 फरवरी को तीनों को सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया. दिसंबर, 2020 में उनकी पत्नी और रामपुर सदर से सपा विधायक तजीन फातमा को जमानत मिल गयी थी. वे बाहर हैं लेकिन, आजम खान और उनके बेटे को अभी जमानत का इंतजार है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights