जलभराव और गंदगी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

28BDN-51
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर की ग्राम पंचायत गुधनी की कई गलियों में सड़क पर पिछले कई माह से जलभराव एवं कीचढ़ की समस्या बनी हुई है। जिसके कारण ग्रामीणों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि गांव के लोगों ने इसको लेकर विकास खंड के अधिकारियों को अवगत न कराया हो। मगर आज तक किसी भी अधिका​री ने इस समस्या की ओर
कोई ध्यान नहीं दिया है। जिससे उनमें रोष है। आज गांव के लोगों ने इसको लेकर सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होने कहा कि गांव में गंदगी और जलभराव की समस्या ऐसी ही बनी रही तो यहां कभी संक्रामक रोग कभी फैल सकते है। इसके अलावा जलभराव के कारण आएं दिन गिरकर घायल भी हो चुके है। गांव में लंबे समय से सफाई कर्मचारी नहीं आता है जिसके चलते
गंदगी की समस्या हमेशा बनी रहती है। साथ ही गांव की नालियां चोक रहती है। सड़क पर जलभराव से लोगों को गुजरने में काफी दिक्कतें होती है। उन्होंने डीएम से शीघ्र सफाई एवं जलभराव की समस्या को दूर कराएं जाने की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights