बांस बरोलिया आश्रम पर हुआ शुध्दि संस्कार

26BDN-52

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरो​लिया में ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में आज एक शुध्दि हवन का आयोजित किया गया। संचालक वेदव्यास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम में रह रही एक वृद्धा का 15 अप्रेल को निधन हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार कछला पर किया गया। आज सोमवार को यहां शुद्धि संस्कार पंडित सपू नंद महाराज द्वारा पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। पूर्ण आहुति के बाद लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर इस मौके पर ओमकार सिंह तोमर, पंडित रामकिशोर शर्मा, देवपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सिंटू दीक्षित, देवपाल ,मुकेश, राजाराम ,पंन्नलाल, नेपाल मोर्य आदि मौजूद रहे।