कोविड काल मे अस्पतालों की अव्यवस्था को देखते हुए कांग्रेसजनों ने दिया ज्ञापन

26290126-b743-43c7-9ea2-bfa502cd3828
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कोविड हेल्पडेस्क के सदस्यों एवम कांग्रेसजनों ने जिला अस्पताल की अव्यवस्था के खिलाफ जिलाधिकारी एवम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ज्ञापन दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे के स्वस्थ विभाग की खूबियां गिना रहे है। आये दिन मीडिया बाजी कर रहे है। पर प्रदेश में अस्पतालों को स्थित बिल्कुल इससे विपरीत है अस्पतालों में ऑक्सिजन की कमी से आये दिन मौते हो रही है पर प्रदेश सरकार पर इसका कोई असर नही आज हमने इस अव्यवस्था के खिलाफ ज्ञापन देकर मांग की है। जिला अस्पताल में सभी ओपीडी बन्द है और इमरजेंसी में सिर्फ एक ही फिजिशियन है कोरोना काल को देखते हुए मरीजो की संख्या अत्यंत ज्यादा है मरीजों की संख्या को देखते हुए डॉक्टरों की ड्यूटी फिजिशियन के साथ लगाई जाए। जिससे कि सभी मरीजों को इलाज मिल सके। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवम कांग्रेस कोविड हेल्पडेस्क सदस्य आतिफ खान जख्मी ने कहा कि जिलेभर में कोरोना पाव पसारता जा रहा है एवम जिला अस्पताल में ऑक्सिजन की बिल्कुल नही है ।कोरोना मरीजो को ध्यान में रखते हुए ऑक्सिजन पूर्ति करने की मांग करते है शहर में आये दिन कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे है एवम सेनेटाइजर का काम बड़ी धीमी गति से चल रहा है युद्ध स्तर पर शहर में अभियान चलाकर सेनेटाइजर करवाया जाए इस अवसर पर कांग्रेस कोविड हेल्पडेस्क सदस्य युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि कोरोना के चलते शहर में मच्छरों पर से ध्यान हटाया जा रहा है जोकि डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी को दावत देता है जनपद में फॉगिंग करवाया जाए।
इस अवसर पर एडवोकेट धर्मवीर सिंह, फरहान हुसेन, नरेंद्र शर्मा, मोरपाल प्रजापति, राम सिंह शाक्य, हेमंत शर्मा, वीरेश सिंह, बाबू चौधरी, हरप्रसाद शर्मा, नरेश पाल आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights