पालिका अध्यक्ष की निगरानी मे साफ सफाई सेनेटाइजर एंटी लार्वा का छिड़काब फागिंग का कार्य युद्ध स्तर
सहसवान। सोमवार को नगरपालिका ने विशेष सफाई अभियान जारी सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। साथ ही लोगों से मास्क का प्रयोग व शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की।
बढ़ते कोरोना के मामले को मद्देनजर रखते हुए पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां की अध्यक्षता मे चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को भी सेनेटाइजर एंटीलार्वा फागिंग के छिडकाब कार्य जारी । नगरपालिका के कर्मचारी कोरोना वायरस से निजात दिलाने के लिए डटे हुए नजर आए। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि बार्ड के हिसाब से नगर में सुबह से लेकर शाम तक विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत सोमवार को बार्ड नंबर पच्चीस हरनातकिया रुसतम टोला मे सफाईकर्मियों ने साफ-सफाई करते हुए सेनेटाइजर एंटीलार्वा के छिड़काब के साथ साथ मच्छरों से निजात दिलाने हेतू फागिंग भी कराई ।

सफाई कर्मियों ने दुकानों, कालोनियों और लोगों के घर-घर पहुंचकर कूड़ा एकत्र किया। इस दौरान कर्मियों ने घरों में पहुंचकर लोगों से अपील भी करते हुए कहा कि वह साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। क्योंकि साफ-सफाई से बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है। । दुकानों और सड़कों के अलावा गालियों में भी छिड़काव किया गया। लोगों को इस महामारी से बचाने हेतू पालिका अध्यक्ष द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है । नगर में साफ-सफाई करवाने के साथ ही पूरे नगर को सेनेटाइज़र का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है ,लगातार सफाई और सनेटाइजर छिडकाब कराया जा रहा है। जिसके चलते कोरोना वायरस का प्रभाव रोका जा सके ।

पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मिया के निर्देशन मे कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पालिका की टीमें द्वारा लगातार नगर को सेनेटाइज़ करने का काम किया जा रहा है । जिसके चलते लोगों को इस कोरोना जैसे जानलेवा वाइरस से बचाया जा सके पालिका अध्यक्ष की लोगों से अपील भीड़ वाले इलाकों मे न जाये बहुत ही जरूरी हो तो घरों से बाहर निकले घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाए ।













































































