मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारियों ने छुट्टी लेने को पॉजिटिव हो की ये अजीबो गीरीब करतूत

April 26, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुरादाबाद । छुट्टी नहीं मिलने की समस्या से परेशान होकर स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारियों ने कोरोना की एंटीजन जांच में ही गड़बड़ी करा डाली.स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों की कोरोना एंटीजन जांच में गड़बड़ी उजागर हुई तो हड़कंप मच गया . पता चला कि इन कर्मचारियों की तरफ से एंटीजन जांच की रिपोर्ट को पॉजिटिव दर्शाए जाने के लिए खेल किया गया। एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले किसी मरीज की लार के सैंपल को संबंधित कर्मचारी के सैंपल में मिला दिया गया. जिसके चलते उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई और इसी आधार पर कर्मचारी को छुट्टी मिल गई. एक के बाद एक करके कई कर्मचारियों की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते देख अधिकारियों ने मामले को संदेह की दृष्टि से देखकर पड़ताल कराई तो यह खेल सामने आया। जिसके बाद सीएमओ ने विभाग के अफसरों व कर्मचारियों के लिए एंटीजन जांच को लेकर कठोर शर्त तय कर दी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.मिलिंद चंद्र गर्ग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है. जिसके मुताबिक विभाग के प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को एंटीजन जांच के लिए अपना सैंपल तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड के सामने देना होगा. तभी इसकी रिपोर्ट मान्य होगी. मेडिकल बोर्ड में एसीएमओ डॉ.दिनेश कुमार प्रेमी, डिप्टी सीएमओ डॉ.संजीव बेलवाल और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघर के लैब टेक्नीशियन ललित कुमार शामिल रहेंगे.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights