नई दिल्ली। व्हाटसअप ने कहा- अगर भारत सरकार ने हम पर दबाव बनाया तो भारत छोड़ देंगे। हम अपने व्हाट्सएप यूजर्स के मैसेज की जानकारी सरकार को नही दे सकते।भारत मे नए IT नियमों का विरोध कर रही है कंपनी। दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा केस।व्हाटसअप ने कहा- IT नियम 2021 एन्क्रिप्शन के साथ यूजर्स की गोपनीयता को कमजोर करता है।व्हाटसअप ने भारत में सर्विस देना बंद करने की दी धमकी। कंपनी ने कहा अगर मजबूर किया गया तो व्हाटसअप भारत में प्रभावी रूप से कर देंगे बंद। कंपनी के वकील तेजस कारिया ने कहा कि दुनिया में कहीं और ऐसा कोई नियम नहीं है. यहां तक की ब्राज़ील में भी नहीं. हमें पूरी चेन रखनी होगी और हमें नहीं पता कि कौन से मैसेज को डिक्रिप्ट करने के लिए कहा जाएगा।