कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

791d1be9-7037-4e44-836c-627b3de04909
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली-आगरा राजमार्ग पर एक गांव के समीप तेज रफ्तार कार व बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई।दोनों वाहनों की भिड़न्त में बाइक सवार युवक घायल हो गया वहीं दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।मौके पर पहुंची पीआरवी 112 ने घायल युवक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार की सुवह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धौरेरा निवासी मुनेंद्र (26( पुत्र उमाकांत बाइक द्धारा उझानी किसी कार्य से आ रहा था तभी कोतवाली क्षेत्र ग्राम अब्दुल्लागंज निवासी सचिन पुत्र अवधेश अपने चाचा को ईको कार द्वारा अलीगढ़ पहुंचाकर गांव वापस लौट रहा था वह जैसे ही थाना क्षेत्र के बुटला वोर्ड पैट्रोल पम्प के समीप पहुंचा तभी बाइक व ईको कार की टक्कर हो गई।दोनों वाहनों की टक्कर में बाइक सवार मुनेन्द्र घायल हो गया वहीं दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।राहगीरों ने घटना की सूचना पीआरवी 112 को दी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पीआरवी 112 ने घायल युवक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights