कोरोना कफ्र्यू में जमकर चला सैनिटाइजेशन एवं सफाई कार्य

DCN_2005
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं। सप्ताह के आखिर में दो दिन का कोरोना कफ्र्यू शुक्रवार रात आठ बजे से ही शुरू हो चुका है, जो सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। इतने समय तक लोग घरों में रहे तो निश्चित ही कोरोना के संक्रमण में कमी आएगी। जनपद में इस कफ्र्यू का असर साफ दिख रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए लोग अब किसी से मिलने-जुलने से भी परहेज कर रहे हैं। लोग घरों से बेवजह बाहर नहीं निकल रहे हैं। शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा है। गलियों में भी पहले जैसी चहल-पहल नहीं है।

बाजार में आवश्यक वस्तुओं को छोड़, बाकी सभी दुकानें बंद हैं। फल और सब्जी के ठेले गली, मोहल्ले में चल रहे है। दूसरी ओर कोरोना कफ्र्यू के दौरान जिला प्रशासन की ओर से शहर में जगह-जगह सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।


शनिवार को पूरे जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर सफाई कार्य व सैनिटाइजेशन किया गया। सफाई कर्मियों ने दिनभर मेहनत की और सड़क व नालियों को साफ कीं और उसमें से सिल्ट निकाली। इसके अलावा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए फागिग भी की गई। इस कार्य में लगे लोगों का कहना है कि कोरोना खत्म हो और कुछ पहले की तरह ठीक हो जाए। हमारी भी जिम्मेदारी है कि हमें जो कार्य सौंपा गया है उसे हम भलीभांति निभाकर लोगों को सुरक्षित रखे।


कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए लगातार लॉकडाउन से बेहतर मानते हुए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए लोग खुद अब बचने का उपाय खोजने लगे हैं।

अपने आसपास बीमार होते और मौत के बढ़ते आंकड़े को देखकर लोगों ने घर से निकलना व एक दूसरे के यहां आना जाना कम कर दिया है। कोरोना संक्रमण के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य है, इसका पालन काफी हद तक दिखने लगा है। मास्क न लगाने वालों पर चालान कर कार्यवाई की जा रही है। जिला प्रशासन निरंतर सभी से अपील कर रहा है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें व खुद को सुरक्षित रखें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights