कछला पुलिस ने बिना मास्क लगाये लोगों के काटे चालान

7c45e551-4b75-498a-9d67-b64e84ec4dea
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।देश में लगातार कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को अपनी कमर कस ली है।पुलिस ने बिना मास्क लगाये घूम रहे लोगों के चालान काटे व आइन्दा मास्क लगाने की हिदायत दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शुक्रवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र की नगर पंचायत कछला के मुख्य चौराहे पर चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये पैदल व वाहनों से गुजर रहे बिना मास्क लगाये लोगों के एक-एक हजार रूपये के चालान काटे।पुलिस द्वारा चालान कटते देख बिना मास्क लगाये लोग इधर-उधर हो गये या फिर उन्होंने मास्क खरीदकर लगा लिये।चालान काटने के साथ-साथ कछला चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार सिंह ने लोगों से मास्क लगाने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी में सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखें,हाथों को बार-बार साबुन से धोयें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights