उझानी के गांव बरसुआ में किशोरी की हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,भेजा जेल

a93c0e75-26c2-4843-8214-68efc3b74ccf
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में 19 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितयों में एक किशोरी की गला दबाकर हत्या करने के बाद घर में बनी भूसे की बुर्जी में शव डाल दिया।घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल विशाल प्रताप सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम को भेजा था।तभी से पुलिस टीम ह्त्या की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।पुलिस ने पकड़े गये युवक को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरसुआ में राजेंद्र मौर्य की 17 वर्षीय बेटी ईश्वरवती की 19 अप्रैल को गला घोंटकर हत्या कर दी थी।हत्या के बाद से ही कोतवाल विशाल प्रताप सिंह जांच-पड़ताल में जुटे हुए थे।शुक्रवार 23 अप्रैल को जांच-पड़ताल के दौरान कोतवाल विशाल प्रताप सिंह,एसआई जितेंद्र सिंह,कांस्टेबिल अंकुर चौधरी,कांस्टेबिल बन्टू सिंह ने ग्राम बरसुआ निवासी संजीव कुमार पुत्र हरिशंकर को बदायूं हाइवे अब्दुल्लागंज से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गये युवक संजीव कुमार ने पूछताछ में बताया कि ईश्वरवती परिवार के रिश्ते से उसकी बुआ लगती थी।जो कि उम्र में वह मुझसे छोटी थी।उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था मैंने उसे कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानीं।मैने परिवार की इज्ज़त की खातिर उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी।पकड़े गये युवक ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद हत्या के आरोपी युवक को जेल भेजा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights