पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में दो दर्जन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा ,प्रसाद वितरण
उझानी। गोलोकवासी लाला श्री कृष्णऔतार मित्तल सर्राफ की पुण्य तिथि व श्रीमती विमला देवी की द्वितीय पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में मां संतोषी कृपा मंदिर कृष्ण औतार मित्तल नगर हिंदू कालौनी में शिव परिवार, भगवान राम दरवार, संतोषी माता सहित दो दर्जन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम से पूर्व लगभग दो दर्जन मूर्तियों को बैंडबाजो के साथ मंदिरों का भ्रमण कराकर उनकी बैदिक मंत्रोच्चारण कर हवन यज्ञ किया गया जिसमें यज्ञमान संजय मित्तल सर्राफा कमेटी अध्यक्ष उनकी पत्नी सारिका मित्तल एडवोकेट ने हवन यज्ञ में घृत व सामिग्री की आहुति प्रदान की गई। सभी मूर्तियों को उनके आवास से बैंड बाजों के साथ नगर भ्रमण कराया गया जो पुरानी अनाज मंडी से रेलवे रोड, घंटाघर, कछला रोड, हलवाई चैक धीमरों वाली पुलिया होती हुई कृषि उत्पादन मंडी समिति तिराहे पर कृष्ण औतार मित्तल नगर हिंदू कालौनी स्थित मां संतोषी कृपा मंदिर में शिव परिवार, राम दरबार, दुर्गा माता, संतोषी माता आदि मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। विद्वान वेदाचार्य प्रवीण आचार्य, सतीश मिश्रा, मुन्ना शर्मा आदि विद्वानों ने बैदिक मंत्रोच्चारण कर हवन यज्ञ किया गया जिसमें विधि विधान से पूजा अर्चना की गई वही महाआरती कर दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें स्त्री पुरूष बच्चों को कोरोना जैसी भयंकर बीमारी को देखते हुए प्रसाद को पैकिट आदि में रखकर वितरण किया गया।

वही रात्रि में बरेली से आए भजन गायक कलाकर मुकेश सावरिया व शिवम शर्मा द्वारा संतोषी माता व दुर्गा माता का गुणगान किया गया वही सारावातारण राम मय होगया। नगर भ्रमण के दौरान संजय कुमार मित्तल, सारिका मित्तल एडवोकेट, कु. अनुष्का मित्तल, सृजन मित्तल, आशू गर्ग, अजय अग्रवाल उर्फ पप्पी, धीरज तुलस्यान, बौवी तुलस्यान, अजय माहेश्वरी, प्रवीण शर्मा, मुन्ना शर्मा, धर्मेद्र शर्मा, होरी शर्मा, संजय वाष्र्णेय, मनोज वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।













































































