मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
bangal

अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए राज्य की सभी 42 सीटों से अपनी उम्मीदवार घोषित किये

March 10, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की हुगली सीट से रचना बनर्जी को उम्मीदवार बनाया है। रचना बनर्जी दीदी नंबर वन शो करके सुर्खियों में आई थी। उनके कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची थी। बंगाल में जबरदस्त लोकप्रियता रखने वाली रचन बनर्जी जो अपने शो दीदी नंबर-1 के जानी जाती हैं। तृणमूल कांग्रेस हुगली लोकसभा सीट से उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है। जब ममता बनर्जी टेलीविजन शो में रचना बनर्जी के साथ नजर आई थी। तभी से उनके राजनीति में आने की अटकलें शुरू हो गई थीं। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी रचना बनर्जी के शो में तीन मार्च को नजर आई थीं। तृणमूल कांग्रेस की कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड की रैली में भी रचना बनर्जी ममता बनर्जी के साथ चलीं। रैली में टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रचना बनर्जी के नाम का ऐलान किया। रचना बनर्जी बांग्ला फिल्मों का जाना-पहचाना नाम हैं, हालांकि वे पिछले कई सालों से बड़े पर्दे से दूर थीं, लेकिन इसके बाद भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। वे टेलीविजन के जरिए टीआरपी के शिखर पर बैठी हुई हैं। वर्तमान में रचना बनर्जी पूरे बंगाल में दीदी नंबर 1 के नाम से जानी जाती हैं। 49 साल की रचना बनर्जी मिस कलकत्ता भी रह चुकी हैं। वे दीदी नंबर 1 शो होस्ट करती हैं। यह शो जी बांग्ला पर आता है। रचना बनर्जी ने पहली शादी अपने को स्टार सिद्वांत मोहपात्रा से की थी। इसके बाद 2004 में तलाक ले लिया था। रचना इसके बाद प्रोबल बासु के साथ बंधन में आई थीं। उन्होंने 2016 में उनसे भी तलाक ले लिया था। रचना बनर्जी के एक बेटा है। तृणमूल कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद हुगली की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। इस सीट पर दो हीरोईनों के बीच फाइट होगी। अभी यहां बीजेपी की लॉकेट चटर्जी सांसद हैं। लॉकेट पहले से ही राजनीति में अनुभवी थीं। रचना पहली बार इस लड़ाई में उतर रही हैं। तृणमूल उनके लिए प्रचार की रणनीति बना रही है। 2019 के चुनावों में बीजेपी की लॉकेट चटर्जी हुगली सीट से जीती थीं। बीजेपी ने टीएमसी से सीट छीन ली थी। 2014 और 2009 में यहां से टीएमसी की डॉ. रत्ना डे जीती थीं। 2019 में लॉकेट चटर्जी ने डॉ रत्ना डे को 73,362 वोटों से हराया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights