पूर्वी व पश्चिमी जिलों के कई इलाकों में प्रचंड शीतलहर की चेतावनी, छाया रहेगा घाना कोहरा

winter_in_jodhpur_5208598_835x547-m
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रचंड शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है.प्रदेश में सबसे अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान तापमान झांसी में दर्ज किया गया. इस दौरान गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, बरेली मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से कम रहा.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिम यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर,जबकि तराई के जिले पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, सीतापुर, और पूर्वी यूपी के बलरामपुर, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, मऊ में दिन में धूप नहीं निकलेगी और कुहासा छाया रहेगा.


मौसम विभाग ने फर्रुखाबाद, बरेली, लखीमपुर खीरी, बहराइच, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ,रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, बांदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़ और सोनभद्र में शीतलहर या फिर प्रचंड शीतलहर की चेतावनी जारी की है.


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, सीतापुर, बलरामपुर, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़ व मऊ घना कोहरा छाया रह सकता है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights