रोटरी क्लब आफ बदायूं सेंट्रल ने होलीकोत्सव धूमधाम से मनाया
बदायूं।रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल ने कल रात एक होटल में होलीकोत्सव धूमधाम से मनाया। इसमें क्लब के सदस्य और उनके परिवार के बच्चे एवं महिलाएं भी शामिल हुईं।

सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

होलीकोत्सव में क्लब के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता और सचिव सुरेंद्र चाणक्य ने सभी रोटरी क्लब के सदस्यों को,बच्चों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं ने होली गीतों पर नृत्य समेत विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। महिलाओं और बच्चों की अनेक खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं।

जिसमें महिलाओं और बच्चों ने एक से बढ़ कर एक शानदार कार्यक्रम पेश किए। क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव ने क्लब सदस्य राजेश गुप्ता की पुत्री हाईस्कूल टापर संस्कृति गुप्ता को भी सम्मानित किया। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी।

अध्यक्ष डा. संजीव गुप्ता ने सभी से मिलजुल कर प्रेमभाव से होली मनाने और कैमिकल रंगों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। कार्यक्रम में भी कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी विपिन अग्रवाल,दीपक सक्सेना, मुनेंद्र कुमार सिंह, राम मोहन अग्रवाल, पवन शर्मा, पंकज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मुकेश महेश्वरी, डॉ. अरविंद सक्सेना, डॉ प्रमोद गुप्ता, डॉ. कौशल गुप्ता, अमित वैश्य,आमोद चाणक्य, सुरजीत गुप्ता, अनिल गुप्ता ठेकेदार, अनिल कुमार आदि थे।
