मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में फिर कोरोना का कहर शुरुः शहर समेत जिले में चार पाजीटिव केस मिले, जिसमें से शहर में ही तीन केस हैं

March 22, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।बदायूं में फिर कोरोना का कहर शुरुः शहर समेत जिले में चार पाजीटिव केस मिले, जिसमें से शहर में ही तीन केस हैं
22 मार्च 2020 को आज ही के दिन देशभर में कोरोना के कहर की वजह से एक दिन के लिए जनता कर्फ्यू लगा था। जनता कर्फ्यू की वर्षगांठ पर आज बदायूं में कोरोना ने अपने कहर की फिर से हल्के ढंग से नहीं बल्कि जोरदार ढंग से दस्तक दे दी है। आज शहर समेत जिले में चार कोरोना पाजीटिव केस मिले हैं। जिसमें से अकेले शहर में ही तीन केस हैं।
सीएमओ डा. यशपाल सिंह ने बताया कि आज 1205 एन्टीजन और 720 आरटीपीसीआर कुल 1925 सैंपल लिए गए। इसमें से चार कोरोना पाजीटिव केस मिले हैं। शहर की घनी आबादी वाले मोहल्ला कूंचा पांडा में दो पाजीटिव केस, आवास विकास कालोनी में एक पाजीटिव केस और मुजरिया(सहसवान) में एक पाजीटिव केस मिला है। इस बार कोरोना का हमला शहर से शुरु हुआ है। आपको बता दें कि यूपी में आज 542 पाजीटिव केस मिले हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 147 केस मिले हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आज जिले में 190 केंद्रों पर 60 वर्ष से अधिक आयु के कुल 15622 व्यक्तियों और 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के 481 बीमारी से ग्रस्ति रोगियों का सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन कराया गया।
होली त्योहार नजदीक हैं। बहुसंख्यक समुदाय का होली बड़ा त्योहार होता है। इस त्योहार पर देशभर में एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश और शहर को बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होगा। होली के बाद आपके शहर की स्थिति का सहजता से अंदाजा लगाया जा सकता है। इसलिए अभी से मास्क,दो गज की दूरी और सावधानी ही आपको सुरक्षित बनाए रख सकती है। इसलिए सभी लोग सरकार की गाइड लाइन का पालन करते रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights